आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंडिगो एयरलाइन की सिंगापुर से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट ने मंगलवार को बीच रास्ते से यू-टर्न ले लिया। उड़ान भरने के बाद एयरलाइन को पता चला कि उनके कर्मचारी फ्लाइट के पिछले पैसेंजर्स का सामान उतारना भूल गए।

फ्लाइट सुबह 5:40 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। इसके कुछ देर बाद विमान को वापस सिंगापुर लौटना पड़ा। इस दौरान फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे तक हवा में रही। सिंगापुर एयरपोर्ट पर लोग अपने लगेज का वेट कर रहे थे। वहीं बेंगलुरु जाने वाले पैसेंजर्स को घंटों इंतजार करना पड़ा।

इंडिगो के मिस-मैनेजमेंट को लेकर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। एक्स पर एक यूजर ने इंडिगो एयरलाइन को टैग करते हुए लिखा- इस असंभव उपलब्धि को हासिल करने के लिए बधाई। इंडिगो के कर्मचारी फ्लाइट से यात्रियों का सामान उतारना भूल गए।

घटना को लेकर बताया गया कि इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट (6E 1006) को सिंगापुर से बेंगलुरु जाना था। हालांकि, सिंगापुर में ग्राउंड स्‍टाफ ने पिछले पैसेंजर्स के लगेज को ऑफ-लोड नहीं किया था। नए पैसेंजर्स विमान में सवार हुए और फ्लाइट बेंगलुरु के लिए निकल पड़ी।

उड़ान भरने के कुछ देर बार पायलट को यह जानकारी दी गई कि पिछले यात्रियों का सामान नहीं उतारा गया है। ऐसे में सामान ऑफ-लोड करने के लिए पायलट ने फ्लाइट को वापस सिंगापुर की तरफ मोड़ लिया।

इंडिगो ने लेट होने के चलते यात्रियों से माफी मांगी

यात्रियों की नाराजगी के बीच एयरलाइन ने बयान जारी किया। इंडिगो ने कहा- सिंगापुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E 1006 में पिछली फ्लाइट के यात्रियों का सामान नहीं उतारा गया था, हम इस गलती को स्वीकार करते हैं। हमने यात्रियों को देरी के बारे में सूचित किया था। इस दौरान उन्हें रिफ्रेशमेंट भी दिया गया था।

पायलट के कारण दिल्ली-पुणे फ्लाइट लगातार दो दिन लेट हुई:पैसेंजर्स इंतजार करते रहे

पायलट के देर से आने के कारण एअर इंडिया की दिल्ली-पुणे फ्लाइट लगातार दो दिन लेट रही। 25 सितंबर को पायलट के इंतजार में फ्लाइट नंबर AI853 दो घंटे तक रनवे पर खड़ी रही। इस फ्लाइट में 100 से ज्यादा पैसेंजर सवार थे। यही फ्लाइट अगले दिन 26 सितंबर को पायलट के कारण 4 घंटे लेट रही। पैसेंजर्स​​​​​ ​एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग पर इंतजार करते रहे।

दिल्ली से पटना आ रहा विमान हवा में अटका:विमान में 122 यात्री थे सवार

पटना में तेज आंधी-तूफान के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 407 एयर टर्बुलेंस में फंस गई। इस वजह से फ्लाइट हवा में हिलने लगी। पटना एयरपोर्ट पर उतरने से 20 मिनट पहले विमान अचानक हवा में डगमगाने लगा। इससे यात्रा कर रहे पैसेंजर्स घबरा गए। 10 मिनट बाद विमान को सुरक्षित रनवे पर उतारा गया।