पेरिस । दक्षिणी फ्रांस के एक अपार्टमेंट में सोमवार को हुए धमाके और उसके बाद लगी आग में दो बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से लापता कम से कम दो लोगों की तलाश की जा रही है।

फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डार्मिनिन घटना के बाद सेंट-लॉरेंट-दे-ला-सलैनक्यू शहर स्थित घटनास्थल गए। उन्होंने कहा कि देर रात करीब दो बजे हुए धमाके में कम से कम 30 लोग घायल या मानसिक आघात के शिकार हुए हैं। स्थानीय रेडियो चैनल ने खबर दी कि धमाकादो मंजिला इमारत के भूतल पर हुआ जहां पर किराना और सैंडविच बार स्थित था।

इसके बाद लगी आग पड़ोस की इमारतों में भी फैल गई। बताय जा रहा है ‎कि दुकान मौजूद गैस ‎सिलेंडर में धमाकाहुआ होगा ‎जिससे आग लगी। ‎फिर भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता ‎कि धमाका ‎सिलेंडर फटने से हुआ है। अ‎धिका‎रियों के मुता‎बिक हादसे की जांच की जा रही है।