सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ईरान के मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान मशहद से करमांशाह के लिए रवाना हुआ था। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, टेकऑफ के दौरान लैंडिंग गियर का एक टायर फटकर अलग हो गया और उसके मलबे से एक इंजन को नुकसान पहुंचा। इसके बाद विमान में तेज कंपन होने लगा।

स्थिति बिगड़ने पर पायलटों ने आपात स्थिति घोषित की और विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट ले जाया गया। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान के केबिन की छत का अंदरूनी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया। यात्रियों के सामान भी गिरने लगे, जिससे विमान के अंदर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के वीडियो में यात्रियों को घबराते हुए देखा जा सकता है।

राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। लैंडिंग के बाद यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें दूसरी उड़ान से करमांशाह भेजने की व्यवस्था की गई। घटना के बाद मशहद एयरपोर्ट के रनवे को जांच के लिए कुछ समय बंद रखा गया था। विमान में तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #भरत #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #मशहद #एयरप