सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: हसीना के ढाका छोड़ने का वीडियो बनाने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के 5 अगस्त 2024 को देश छोड़कर जाने का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा में आए पूर्व वायुसेना अधिकारी केएम तहसीफ सूरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 28 वर्षीय पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट का शव 28 अक्टूबर को ढाका की तुराग नदी में मिला। वह एक दिन पहले से लापता थे। उनकी मौत के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े सवाल फिर चर्चा में आ गए हैं।
नदी में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस के अनुसार, सूरी का शव ढाका के उत्तरा क्षेत्र में राजाबाड़ी घाट के पास नदी से बरामद किया गया। उनकी पहचान जेब में मिले आईफोन की मदद से हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले, हालांकि नाक से खून निकलने की बात सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
परिवार ने लगाया हत्या का आरोप सूरी की चचेरी बहन मोशफेका जहां ने सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी हत्या की आशंका जताई। उनका दावा है कि शेख हसीना के देश छोड़ने का वीडियो साझा करने के बाद सूरी को लगातार मानसिक प्रताड़ना और निगरानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि सूरी ने वीडियो खुद रिकॉर्ड नहीं किया था, बल्कि एक सहयोगी द्वारा बनाया गया वीडियो साझा किया था। हालांकि, परिवार के इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पॉडकास्ट में भी किया था संकेत जुलाई 2026 में एक पॉडकास्ट के दौरान सूरी से पूछा गया था कि क्या हसीना के जाने का वीडियो रिकॉर्ड करने के कारण उन्हें वायुसेना की नौकरी गंवानी पड़ी। इस पर उन्होंने सीधे तौर पर पुष्टि नहीं की, लेकिन जवाब में कहा था—“हो सकता है।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि वीडियो रिकॉर्ड या साझा करने का उनके खिलाफ क्या प्रमाण है। सूरी की वायुसेना से सेवानिवृत्ति को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए हैं। सैन्य जनसंपर्क निदेशालय ने पहले कहा था कि उनकी सेवा समाप्ति निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत हुई थी।
जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा है कि शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले पर टिप्पणी की जा सकती है। फिलहाल पुलिस ने मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत का हसीना से जुड़े वीडियो के विवाद से कोई संबंध था या नहीं।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #हसीना #ढाका #छोड़ने #वीडियो #बनाने #वाले #पूर्व #हसीनाकेढाकाछोड़ने