सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंडोनेशिया में जंगलों और पीटलैंड में लगी भीषण आग ने स्वास्थ्य संकट बढ़ा दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 9 सितंबर तक 1,13,336 लोगों का सांस संबंधी बीमारियों के लिए इलाज किया जा चुका है। यह संख्या 1 सितंबर के 50,891 मामलों से दोगुने से भी ज्यादा है।
आग का सबसे ज्यादा असर बोर्नियो और सुमात्रा के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, सात प्रांतों में 1.25 करोड़ से अधिक लोग धुएं और जहरीली धुंध के संपर्क में आए हैं। कई इलाकों में एयर क्वालिटी बेहद खराब हो गई है, जिससे खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें बढ़ी हैं। इस संकट के बीच स्कूलों को भी बंद या ऑनलाइन करने की नौबत आई है। देशभर में 14 लाख से अधिक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की रिपोर्ट है। पड़ोसी देशों मलेशिया और सिंगापुर तक धुएं का असर पहुंचा है।
रिपोर्टों के मुताबिक, अत्यधिक गर्मी और सूखे से जुड़ी सुपर अल नीनो परिस्थितियों ने आग को फैलने में मदद की है। सरकार ने आग बुझाने के लिए 50 से अधिक विमान तैनात किए हैं, जबकि जापान समेत कई देशों ने भी सहायता भेजी है।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #सरक #336 #891