सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मथुरा प्रसाद ने वैश्विक स्तर पर एआई के माध्यम से हो रहे बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एआई मानव क्षमता, कार्यशैली और कार्यदक्षता को कई गुना बढ़ाने में सक्षम है। उन्होंने कहा, "भारत में परंपरा से ही बुद्धिमता का उपयोग होता आ रहा है अब एआई के माध्यम से दुनिया के किसी भी विषय या केस स्टडी को तैयार कर कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ साझा किया जा सकता है। "उन्होंने व्यावहारिक उदाहरण देते हुए बताया कि कृषि क्षेत्र में किसान रोग-कीट निदान और सही कीटनाशक की मात्रा तय करने में एआई का उपयोग कर सकते हैं, साथ ही ऐ के माध्यम से शिक्षण कार्य को रुचिकर बना सकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य प्रतिमा यादव ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में एआई परिवर्तन के साथ आगे बढ़ने में सहायक है। उन्होंने महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा, "हमें एआई के माध्यम से छात्रों को आगे बढ़ाना है, लेकिन उन पर एआई की पूरी तरह निर्भरता नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों को एआई का सही, सीमित और नैतिक उपयोग सिखाया जाना बेहद आवश्यक है।" साथ ही, ऐ के माध्यम से शिक्षण कार्य को अधिक रोचक, प्रभावी एवं सरल बनाया जा सके। डॉ. रीता बमनेला (संयोजक ए ) कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए रीता बमनेला ने दैनिक जीवन और शिक्षा में एआई के उपयोग तथा गुणवत्ता में सुधार पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इन आधुनिक तकनीकों को अपनाकर शिक्षण कार्य में बेहतर उपयोग करने का आह्वान किया।

उच्च शिक्षा विभाग की विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी)मनीषा शर्मा ने स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना एवं विभिन्न राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ किए गए समझौता ज्ञापन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ऐ टूल्स, न्यूरल ब्रेन, और सामाजिक संचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राध्यापकों को सलाह दी कि वे एआई को लगातार सीखें और इस ज्ञान को विद्यार्थियों तक पहुँचाएँ, क्योंकि छात्र ही देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। वाधवानी फाउंडेशन की प्रशिक्षक सुश्री आर्याशिखा द्वारा तकनीकी सत्र में प्रथम दिवस का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के समापन पर एफडीपी संयोजक रीता बमनेला द्वारा मुख्य अतिथि अतिरिक्त संचालक महोदय, प्राचार्य महोदया, ओएसडी मनीषा शर्मा, वाधवानी फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर्स तथा उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एफड #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #एआई #बदल