मुंबई । दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव को एक बार फिर प्लेयर ऑफ द मैच मिलने पर प्रशंसक भड़क गये। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि पंजाव किंग्स के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन के लिए स्पिनर अक्षर पटेल को यह ईनाम मिलेगा।

कुलदीप ने चार ओवरों में 24 विकेट रन देकर नाथन एलिस और कैगिसो रबाडा जैसे बल्लेबाजों को आउट किया जबकि अक्षर पटेल ने 10 रन देकर और ललित यादव ने 11 रन देकर दो विकेट लिए।

अक्षर ने जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन जैसे बड़े खिलाड़ियों को आउट किया था और उनका ईकोनोमी औसत केवल 2.5 का रहा। ऐस में प्रशंसकों को उम्मीद थी कि अक्षर ही प्लेयर ऑफ द मैच रहेंगे पर उनकी जगह कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिल गया। इससे सभी हैरान हो गये। प्रशसकों ने कहा कि

अक्षर को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलना चाहिए था। कुलदीप ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘मैं इस अवॉर्ड को अक्षर के साथ साझा करना चाहता हूं। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और बीच के ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट लिए। मुझे लगता है कि वह पुरस्कार के हकदार थे. इसलिए मैं इसे उनके साथ साझा करना चाहता हूं।’