सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 4,160 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 157.90% बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,613 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल का कॉसॉलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू (संचालन से आय) सालाना आधार पर 2.85% बढ़कर 38,506 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 37,440 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?
कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।
इस साल 45% चढ़ा एयरटेल का शेयर
नतीजों के बाद एयरटेल का शेयर आज (सोमवार, 5 अगस्त) 1.66% गिरावट के बाद 1,469 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर ने एक महीने में 2.75%, 6 महीने में 31.92% और एक साल में 64.80% का रिटर्न दिया है। एयरटेल का शेयर इस साल यानी 1 जनवरी 2024 से अब तक 45.01% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट-कैप 8.82 लाख करोड़ रुपए है।
1995 में हुई थी भारती एयरटेल की शुरुआत
भारत सरकार ने 1992 में पहली बार मोबाइल सेवा के लिए लाइसेंस बांटने शुरू किए। कंपनी के फाउंडर सुनील मित्तल ने इस अवसर को समझा और फ्रेंच कंपनी विवेंडी के साथ मिलकर दिल्ली और आस-पास के इलाकों के लाइसेंस हासिल किए। 1995 में मित्तल ने सेल्युलर सर्विस ऑफर करने के लिए भारती सेल्युलर लिमिटेड बनाई और एयरटेल ब्रांड के तहत काम शुरू किया। एयरटेल के 49 करोड़ से ज्यादा ग्राहक
- एयरटेल दुनिया के टॉप-3 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर में से एक
- कंपनी का नेटवर्क 65 लाख किलोमीटर से ज्यादा
- कंपनी 5 महादेशों के 50 देशों में सर्विस देती है
- भारत में इसके 68 करोड़ वायर्ड और वायरलेस ग्राहक
- मई 2024 में कंपनी ने 12,50,660 लाख नए कस्टमर्स जोड़े
- देशभर के 700 से ज्यादा शहरों में एयरटेल की सर्विस
- डिजिटल TV इंडस्ट्री में कंपनी के 635 चैनल चलते हैं
- इसमें 80HD, 5 इंटरनेशनल और 3 इंटरेक्टिव