आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल में मंगलवार को विजया दशमी का पर्व मनाया गया। राजधानी में 30 से अधिक जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए।। अशोका गार्डन स्थित दुर्गा धाम हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में भी दशहरा का पर्व बड़ी धूम धाम से बनाया गया। दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रुप में सपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम में मेयर मालती राय, पार्षद सूर्यकांत गुप्ता, पार्षद अशोक वाणी, अध्यक्ष पप्पू राय, सचिव बीएस राजपूत सहित उत्सव समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर महापौर मालती राय ने लोगों को संबोधित किया और आयोजन की सराहना की।