सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आगामी बीना यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को दृष्टिगत रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल मंडल पंकज त्यागी ने बीना यार्ड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य यार्ड की वर्तमान परिचालन एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेना तथा प्रस्तावित रिमॉडलिंग कार्य को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम पंकज त्यागी ने रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई)प्रणाली का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली एवं परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने यार्ड में स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन बिंदुओं, विशेषकर मुख्य ट्रैक चेंजिंग प्वाइंट्स एवं प्वाइंट्स/क्रॉसिंग की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

त्यागी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के दौरान संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। कार्य के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

डीआरएम ने बीना यार्ड का गहन निरीक्षण किया

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में कार्य को जल्द पूरा करने के लिए शॉर्टकट अथवा निर्धारित प्रक्रिया से हटकर कोई कार्यप्रणाली नहीं अपनाई जाए।डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिमॉडलिंग कार्य से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा परिचालन से जुड़े पहलुओं की विस्तृत समीक्षा कर ली जाए, ताकि कार्य के दौरान रेल यातायात की संरक्षा एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने कहा कि बीना यार्ड का रिमॉडलिंग कार्य भविष्य की परिचालन आवश्यकताओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। कार्य के दौरान संरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। प्रत्येक कार्य निर्धारित प्रक्रिया, तकनीकी मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप ही किया जाए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित मालवीय, सीनियर डीईएन, मुख्य परियोजना प्रबंधक सहित परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं टेलीकॉम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आरएम #गहन #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #रखत