लंदन । ट्विटर पर शेयर एक वीडियो आजकल धूम मचा रहा है। इसमें एक डॉगी ने ऐसी कमाल की बल्लेबाज़ी की कि लोग देखते ही रह गए। गेंद बैट पर आते ही ऐसा डॉगी ने ऐसा शानदार शॉट मारा कि विराट कोहली और धोनी जैसे महान क्रिकेटर भी शरमा जाएं। फिर तो कुत्ते की कमाल की बल्लेबाज़ी देख सब चौंक गए। वीडियो को अब तक सवा 2 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।कोई भी संभावना ऐसे ही नहीं जताई जाती। उसके पीछे कहीं न कहीं एक मजबूत आधार ज़रूर होता है। यही वजह है कि अब कुत्तों के बढ़ते टैलेंट को देख अंदाज़ा लगने लगा है कि जल्द ही वो इंसानों पर राज करने लग जाएंगे।

दरअसल ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक डॉगी अपने मालिक के साथ क्रिकेट खेलता नज़र आ रहा है। कुत्ते नें मुंह में पीले रंग का बैट पकड़ रखा है जबकि मालिक एक पेशेवर गेंदबाज़ की तरह गेंदबाज़ी करते हैं जिसपर कुत्ते ने भी इतने शानदार अनुभवी अंदाज़ में गेंद पर शॉट मारा जिसने देखने वालों को हैरान कर दिया।कहावत है पूत के पांव पालने में ही नज़र आ जाते हैं ठीक उसी तर्ज पर डॉगी की एक बाल पर की गई बैटिंग ने उसके भीतर के क्रिकेटर के परिचय करा दिया। तभी तो वीडियो में बॉलिंग करने वाला शख्स की डॉगी का शॉट देख चौंक सा गया। उसे भी खेल-खेल में उछाली गई बॉल पर एख कुत्ते से ऐसे शॉट की उम्मीद शायद ही रही होगी।

यही वजह है कि इस कुत्ते की बल्लेबाज़ी का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। 3 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिले, 27 हज़ार के करीब लाइक्स के साथ यूज़र्स ने 5500 के करीब कमेंट्स भी किए। जिससे डॉगी के बैटिंग स्किल्स का काबिलियत का अंदाज़ा बखूबी लगाया जा सकता, जिससे उसके मुरीदों की संख्या में हर मिनट इज़ाफा हो रहा है। डॉगी की प्रतिभा देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं होगा कि इंसान डॉगीज़ को नहीं बल्कि डॉगीज़ इंसानों को लेकर घूमने जाएंगे? ये सारी संभावनाएं आशंकाए उनकी बढ़ती प्रतिभा देखकर जताई जाने लगी है।