सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / ग्वालियर / भिंड : अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति विराजित होने के बाद संपूर्ण देश से रामलला के दर्शनों का ताता लगा हुआ है। भला ऐसे में मध्यप्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार कैसे पीछे रहती है।
कैबिनेट उड़न खटोले पर सवार होकर अयोध्या रामलला के चरणों में जा पहुंची।
भूत भावन भगवान श्री महाकाल की नगरी के अनन्य भक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और हनुमान भक्त नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला “साधु जी सीताराम”के जयकारे के साथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ “रामलला हम आएंगे तुम्हरे दर्शन पाएंगे” के जयघोष के साथ अयोध्या में हनुमानगढ़ के साथ भगवान श्री रामलला के दर्शन किए और प्रभु श्री राम के चरणों में प्रार्थना की कि मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य बने और प्रधानमंत्री के तीसरे टर्म में नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभाले ऐसी कामना की।
ताकि विश्व के पटल पर भारत माता का गौरव गौरांवित हो।