बेलग्रेड । सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच सर्बिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। बनायी। जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में अपने ही देश के मियोमीर केकमानोविच को 4-6, 6-3, 6-3 से हराया।
सेमीफाइनल में जोकोविच का मुकाबला अब तीसरी वरीयता प्राप्त कारेन खाचनोव से होगा। खाचनोव ने इससे पहले ब्राजील के क्वालीफायर थियागो मोंटेइरो को 7-5, 6-4 से हराया था।
जोकोविच को अपने ही देश के लासलो जेरे पर 2-6, 7-6 (6), 7-6 (4) से मिली जीत के दौरान भी जमकर संघर्ष करना पड़ा था। वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव ने जिरी लाचेका को 4-6, 7-6 (1), 6-2 से जबकि फैबियो फोगनिनी ने अलयाज बेडेने को 6-2, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।