सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आगे की जांच पर डीटेल स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सीबीआई को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। हालांकि कोर्ट ने आरोपियों के वकील के साथ रिपोर्ट शेयर करने से इनकार कर दिया है। स्पेशल जज एमके नागपाल ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लिया है

गुलमर्ग में एवलांच, बर्फीले तूफान की चपेट में आए कई विदेशी और स्थानीय लोग लापता

कश्मीर के टूरिस्ट स्पॉट गुलमर्ग में एवलांच के बाद बर्फ का तूफान आया। अफरवाट पीक पर आए तूफान की चपेट में विदेशी स्कीयर का एक ग्रुप आ गया। कुछ विदेशी लापता हैं। दो को बचा लिया गया है। बचाव दल मौके पर हैं। लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक तूफान में सात विदेशी पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति लापता है। यह भी कहा जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…

बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के खिलाफ FEMA के उल्लंघन का आरोप; 5 जगहों पर ED ले रही तलाशी

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार (22 फरवरी) को विदेशी मुद्रा उल्लंघन के आरोप में मुंबई और उसके आसपास प्रमुख रियल एस्टेट ग्रुप हीरानंदानी के चार से पांच कैंपस की तलाशी कर रही है। यह जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन से जुड़ी है। सूत्रों के मुताबिक यह केस TMC नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ किसी अन्य फेमा जांच से जुड़ा नहीं है, जिन्हें हाल ही में लोकसभा सांसद के रूप में निष्कासित कर दिया गया था। दर्शन हीरानंदानी रियल एस्टेट टाइकून और हीरानंदानी समूह के प्रमोटर निरंजन हीरानंदानी के बेटे हैं।

जम्मू के कठुआ में ड्रोन से गिरा IED बम बरामद, हाई अलर्ट पर BSF के जवान

जम्मू के कठुआ स्थित हीरानगर इलाके के मनिहारी में बुधवार की रात करीब 12:45 बजे ड्रोन की गतिविधि देखी गई। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर हमला कर दिया। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिस दौरान ड्रोन से गिराए गए IED बम को बरामद किया गया। घटना के बाद BSF के जवान हाई अलर्ट पर हैं।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लैंडस्लाइड के चलते बड़े पत्थर गिर, सैकड़ों वाहन फंसे

जम्मू के रामबन इलाके में बुधवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ। 270 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर हाईवे में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की वजह से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आकर गिर गए।

इसके चलते सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए। कश्मीर को बाकी देश से जोड़ने वाला ये हाईवे सोमवार को बंद था। बीते तीन दिन से सड़क से मलबा हटाने की कोशिशें भी नाकाम रही हैं।