मुम्बई । चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम की दोबारा कप्तानी संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वह आईपीएल में अगले साल भी पीली जर्सी में ही नजर आयेंगे पर वह कौन सी होगी यह कहा नहीं जा सकता। 40 साल के धोनी ने दोबारा कप्तानी संभालते ही अपनी टीम को जिस प्रकार शानदार जीत दिलाई है उससे तय है कि वह टीम से जुड़े रहेंगे।

बढ़ती उम्र को देखते हुए माना जा रहा था कि यह उनका अंतिम आईपीएल होगा पर अब धोनी के बयान से जाहिर है कि वह आगे भी खेलेंगे। कॉमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा कि मैंने दो साल पहले भी आपसे यह पूछा था कि क्या हम आप को अगले साल भी पीली जर्सी में देखेंगे। इस पर धोनी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा मैंने पिछली बार भी आपसे कहा था कि मैं पीली जर्सी में नजर आऊंगा पर वो ये पीली जर्सी होगी या कोई और, इसके लिए आपको इंतजार करना होगा।

जिस तरह से उन्होंने संकेत दिये कि  किया है कि मैं पीली जर्सी में आगे भी नजर आऊंगा। इससे तो यही उम्मीद लग रही है कि वह सीएसके के साथ जुड़े रहेंगे।

सीएसके में धोनी, जडेजा के बाद अगर सबसे अनुभवी खिलाड़ियों को देखें तो इसमें ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू और रॉबिन उथप्पा का नाम आता है पर इनके कप्तान बनने की की राह में बढ़ती उम्र एक बाधा है।