टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लि. (TTML) के शेयर कई दिन से गिरने के बाद आज तेजी के ट्रैक पर लौट आए हैं। बुधवार यानी आज मार्केट में गिरावट के बावजूद इसमें 5 फीसद का अपर सर्किट लगा है। अभी एनएसई पर 122.70 रुपये पर पहुंच गया है। बता दें कंपनी के शेयर पिछले 52 हफ्तों में 34.10 रुपये का लो से 290.15 रुपये के हाई तक गए थे।

स्टॉक पिछले एक हफ्ते से लगातार गिर रहा था।  इस अवधि में यह दो फीसद से अधिक का नुकसान करा चुका है।  टीएमएल  शेयर आज 2% से अधिक टूटकर 114.50 रुपये पर खुले और थोड़ी देर बाद ही 122.70 रुपये पर पहुंच गणए।

बता दें 11 जनवरी 2022 को जब यह स्टॉक अपने उच्च स्तर पर था तो यह अपने उन निवेशकों को मालामाल कर गया, जो इसे बेचकर निकल लिए। इस साल अब तक इसने 43.36 फीसद का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसके बावजूद टीटीएमएल पिछले 3 साल में इसने 4059 फीसद का रिटर्न दिया है। अगर एक साल की बात करें तो इसका रिटर्न 481 फीसद से घटकर 245 फीसद पर आ गया है। पिछले 5 साल में इसने 1717 फीसद का रिटर्न दिया है।

टीटीएमएल, टाटा टेलीसर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी है, जो अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर है। कंपनी वॉइस, डेटा सर्विसेज देती है। कंपनी के ग्राहकों की लिस्ट में कई बड़े नाम है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने स्मार्ट इंटरनेट बेस्ड सर्विस कंपनियों के लिए शुरू की है।

इसमें कंपनियों को फास्ट इंटरनेट के साथ क्लाउड बेस्ड सिक्योरिटी सर्विसेज और ऑप्टोमाइज्ड कंट्रोल मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत क्लाउड आधारित सिक्योरिटी है, जिससे डेटा को सुरक्षित रखा जा सकेगा। जो बिजनेस डिजिटल आधार पर चल रहे हैं, उन्हें इस लीज लाइन से बहुत मदद मिलेगी। इसमें हर तरह के साइबर फ्रॉड से सुरक्षा का इंतजाम इन-बिल्ट किया गया है, साथ में फास्ट इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है।