सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट को पार कर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह प्रणाली विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्टनम के दक्षिण-पश्चिम के करीब तट से आगे बढ़ी। इसके प्रभाव से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। कोरापुट, मलकानगिरी, कालाहांडी और नबरंगपुर सहित कई जिलों में पहले ही रेड अलर्ट जारी किया गया था। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में राहत और बचाव दलों को तैयार रखा तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की।

मौसम विभाग के अनुसार तट पार करने के बाद यह प्रणाली अगले करीब 12 घंटे तक गहरे दबाव के रूप में बनी रह सकती है। इसके बाद इसके धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है। हालांकि, इसके प्रभाव से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बता दें कि ‘अर्नब’ नाम इस प्रणाली का आधिकारिक नाम नहीं था, क्योंकि मौसम विभाग ने इसे चक्रवाती तूफान के बजाय गहरे दबाव के रूप में दर्ज किया है। ‘अर्नब’ बंगाल की खाड़ी के लिए निर्धारित चक्रवात नामों की सूची में शामिल नाम है।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #गहर #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #तनम #गपट