नई दिल्ली । वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव तीन महीने में दूसरी बार 100 डॉलर से नीचे आ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई अब 95 डॉलर के आसपास है। कच्चे तेल में जारी गिरावट के बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दिल्ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपये लीटर मिल रहा है। कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव मंगलवार सुबह 105.9 डॉलर था, जो बुधवार 99.7 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्ल्यूटीआई का भाव 95.5 डॉलर प्रति बैरल है।
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर, मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।