मुंबई । क्रूड ऑयल की कीमत में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार सुबह ये 107 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। कुछ दिन पहले ही क्रूड 100 डॉलर तक आ गया था जिससे उम्मीद बढ़ी थी कि ये इसके नीचे जाएगा लेकिन वापस यह महंगा होने लगा है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है107 डॉलर के ऊपर कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे।

इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम- दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपए और डीजल 95.84 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।