नई दिल्ली। देश में कोरोना की घट-बढ़ जारी है पिछले चार दिनों से कोरोना के नए केसों में इजाफा देखने को मिला था। लेकिन आज कोरोना केसों में कमी आई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,935 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 16,069 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 51 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले देश में कोरोना के 20,528 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 49 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कोरोना के सक्रिय केस 1 लाख 44 हजार 264 हो गए हैं। साथ ही देश में अब तक 4 करोड़ 30 लाख 97 हजार 510 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 25 हजार 760 लोगों की कोरोना वायरस से जान जा चुकी है। इसके अलावा देश में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच गया है और दैनिक सकारात्मकता दर 6.48 फीसदी हो गई है।
कुल मामले: 4,37,67,534, सक्रिय मामले: 1,44,264, कुल रिकवरी: 4,30,97,510, कुल मौतें: 5,25,760, कुल वैक्सीनेशन: 2,00,04,61,095, दैनिक सकारात्मकता दर 6.48 फीसदी है।
देश में 14 जुलाई को कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद 15 जुलाई को कोरोना संक्रमण के 20038 नए केस मिले थे और 47 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 16 जुलाई को भारत में कोरोना वायरस के 20,044 नए मामले सामने आए और 17 जुलाई को 20,528 नए मामले सामने आए। इस दौरान 49 लोगों की मौत हुई।
भारत ने रविवार को 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के आंकड़े को पार कर लिया है। यह बड़ी उपलब्धि देश में महज 548 दिनों में हासिल की है। इस अवसर पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ ने भारत को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।