सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सिख समाज के पूर्ण रूप से अवहेलना की है प्रदेश में घोषित सभी सीटों में से एक भी टिकट सिख समाज को नहीं दिया गया है| बल्कि भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों में से एक सिख श्री हरदीप सिंह डंग को मंदसौर जिले से अपना उम्मीदवार घोषित किया है | कांग्रेस से टिकट समाज को न मिलने से प्रदेश का सिख समाज ठगा सा महसूस कर रहा है तथा प्रदेश सिख समाज और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है, कि अगर कांग्रेस ने समाज को टिकट नहीं दिया तो सिख समाज इस विधानसभा चुनाव वर्ष 2023-24 में कांग्रेस को हराने का कार्य करेगा |
बैठक में हरदीप सिंह, जसवंत सिंह, मनजीत सिंह, लाल सिंह सलूजा, विक्रम सिंह, हरजीत सिंह, हजारा सिंह आदि ने भाग लिया |