ITDC India e-Press / Agencies

ओपीडी से अनुपस्थित डॉक्टरों को सीएमएचओ का नोटिस

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सीएमएचओ ने भोपाल की अलग – अलग स्वास्थ्य संस्थाओं में पहुंचकर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में चिकित्सा विशेषज्ञों के ओपीडी से अनुपस्थित मिलने पर वेतन कटौती सहित शो कॉज नोटिस दिया गया है।

निरीक्षण में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुगलिया हाट और कुराना बंद पाए जाने पर यहां पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को 7 दिन का वेतन कटौती का नोटिस दिया गया है। इस दौरान ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर आयोजित टीकाकरण सत्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और पोषण सेवाओं की जानकारी ली गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में शिशु रोग विशेषज्ञ प्रगति पटेल और निश्चेतना विशेषज्ञ राहुल जैन को कर्तव्य स्थल से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का नोटिस दिया गया है। साथ ही बिना अनुमति के वेतन जारी न करने के निर्देश दिये गए हैं।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एमएचओ #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अलग #चकर