सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान होने के बाद भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पांच सवाल पूछे हैं।

पटवारी ने X पर लिखा- सोशल मीडिया बता रहा है आज मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं! यदि यह सच है, तो मेरे भी 5 सवाल हैं!

व्यापमं तो छुपा गए, लेकिन नर्सिंग घोटाले का “असली-सच” जनता को कब बताएंगे? क्या नर्सिंगकांड में मंत्री की जवाब देही तय करेंगे?

जंगलराज के टैग से मुक्ति कब मिलेगी? सरकार 100 दिन की कार्ययोजना का क्या हुआ ?

मध्य प्रदेश में 17 बहनों की रोज़ अत्याचार होते है ।(एनसीआरबी) के आंकड़ों का औसत, अब तक के सबसे असफल गृहमंत्री कानून-व्यवस्था कैसे सुधारेंगे?

रिजर्व बैंक ने कर्ज देने से मना कर दिया! फिर भी “सरकारी-लग्जरी” क्यों चल रही है?

अनुसूचित जाति जनजाति पर होने वाले अत्याचारों को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिलकर आपको सुझाव देना चाहते है समय देगें क्या ?

CM-वीडी शर्मा करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल में बंसल वन स्थित स्टेट मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।