आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कॉलेजियम सिस्टम की सिफारिश के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और सीनियर एडवोकेट कलपति वेंकटरमन विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट में बतौर जज प्रमोट किया गया है। इसके बाद बार ने मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया था। कार्यक्रम में CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- देर लगी आने में तुमको, शुक्र है फिर भी आए तो। उन्होंने वसीम वसीम बरेलवी का शेर- जमीं पर चांद कहां रोज-रोज उतरता है, सुनाया।

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

लखनऊ में सिलेंडर फटने से घर में आग लगी; एक युवती की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैंट इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, वहीं एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर फटने की वजह से आग लगी।

केरल के गुरुवयूर श्रीकृष्ण मंदिर में चढ़ावे में आई चांदी की वस्तुओं को सोने में बदला जाएगा

केरल के थ्रिशूर में सदियों पुराने गुरुवयूर श्री कृष्ण मंदिर में चढ़ावे में आई चांदी की वस्तुओं को सोने में बदलवाया जाएगा। मंदिर के प्रबंधन बोर्ड गुरुवयूर देवास्वोम ने स्टॉक में से पांच टन से अधिक चांदी की वस्तुओं को पहले चांदी की छड़ों में बदलने के लिए हैदराबाद में भारत सरकार टकसाल के साथ एक समझौता किया है। फिर, इन चांदी की छड़ों को मुंबई में भारत सरकार के टकसाल को दिया जाएगा और समान मूल्य की सोने की छड़ें ली जाएंगी।