नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सीट्रोएन कंपनी अपनी दूसरी एसयूवी सिट्रोएन सी3 को लॉन्च करने जा रही है। सिट्रोएन सी3 की कीमत का खुलासा आगामी 20 जुलाई को हो जाएगा। फिलहाल इस सब-कॉम्पैक्ट 4 मीटर एसयूवी की भारत में बुकिंग शुरू हो गई है। 21,000 रुपये टोन अमाउंट देकर आप भी इसे बुक करा सकते हैं।
सिट्रोएन सी2 को लाइव और फील जैसे 2 ट्रिम लेवल में पेश किया जाएगा। वहीं, इस एसयूवी में 1.2 लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल जैसे 3 इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, जिनकी माइलेज 19.8 केएमपीएल तक होगी। फिलहाल आपको सिट्रोएन सी3 के लुक और फीचर्स समेत सारी जानकारी बताते हैं।सिट्रोएन सी3 को भारतीय बाजार में 4 सिंगल कलर और 6 डुअल टोन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
इस एसयूवी के साथ 56 कस्टमाइजेशन ऑप्शंस और 70 से ज्यादा ऐक्सेसरीज पैकेज के भी विकल्प दिए जाएंगे। इसमें एलईडी डीआरल, हेडलैंप, टेललैंप, डुअल टोन सी-पिलर समेत कई एक्सटीरियर खूबियां दी गई है। देखने में सिट्रोएन सी3 अपने सेगमेंट की बाकी कारों से काफी अलग है। वहीं, फीचर्स की बात करें तो सिट्रोएन सी3 में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट वाला 10 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रिमोट कीलेस एंट्री, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक, फ्रंट यूएसबी चार्जर, मैनुअल अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर पावर विंडो समेत कई खास खूबियां हैं।
सिट्रोएन सी3 का भारत में टाटा पंच, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर जैसी सस्ती एसयूवी के साथ ही मिड रेंज हैचबैक और सेडान कारों से होगा। वहीं, संभावित कीमत की बात करें तो इसे 6-7 लाख रुपये तक की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।
सिट्रोएन सी3 का 1.2 लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 82 पीएस तक की पावर और 115 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 110 पीएस तक की पावर और 190 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इस एसयूवी में 5 स्पीड मैनुअल के साथ ही 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन देखने को मिलेंगे।