आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर 1.52 बजे चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने रणछोड़दास और श्री रघुवीर मंदिर में पूजा की। श्री राम संस्कृत महाविद्यालय में कक्षाओं का निरीक्षण किया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड भी देखा। CM शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी साथ हैं।

प्रधानमंत्री श्री सद्गुरु सेवा संघ के ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्व. अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए हैं। यहां उन्होंने अरविंद भाई मफतलाल का फोटोयुक्त डाक टिकट जारी किया।

इससे पहले उन्होंने सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। वे स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की पाणिनि अष्टाध्यायी पर लिखी पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री का 7 दिन में मध्यप्रदेश का यह दूसरा दौरा है। 21 अक्टूबर को वे ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस पर आए थे। उन्होंने स्टूडेंट्स से संवाद भी किया था।

अपडेट्स…

प्रधानमंत्री करीब 1 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राजनगर से पार्टी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने उनका स्वागत किया। यहां करीब 7 मिनट रुकने के बाद पीएम हेलिकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए थे।

PM का 7 महीने में MP में ये 11वां दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 महीने में यह मध्यप्रदेश का 11वां दौरा है। इससे पहले वे इन तारीखों में भी एमपी आ चुके हैं…

ग्वालियर में PM ने सिंधिया को बताया गुजरात का दामाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘ग्वालियर से मेरा दो तरह से नाता है। पहला- काशी को डेवलप करने में सिंधिया परिवार की बड़ी भूमिका रही है। यहां कई घाट बनवाए। दूसरा- ज्योतिरादित्य गुजरात के दामाद हैं।