मुंबई । दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक विदेशी खिलाड़ी के कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अगले मैच के लिए पुणे की यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। कैपिटल्स टीम को बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए पुणे रवाना होना था पर एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी में संक्रमण से यात्रा टल गयी।
इसके बाद रैपिड एंटीजन जांच का परिणाम भी पॉजिटिव निकला। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा, ‘‘ दिल्ली कैपिटल्स को आज पुणे की यात्रा करनी थी पर दल के सभी सदस्यों को अपने-अपने कमरे में ही रहने के लिए कहा गया है।
इसके साथ ही यह पता लगाने के लिए आरटी पीसीआर किया जा रहा है कि दल में कोविड-19 का कोई प्रकोप तो नहीं है। इससे पहले टीम के कोच पैट्रिक फरहार्ट पॉजिटिव पाये गये थे।।’’ वहीं सहयोगी स्टाफ के एक अन्य सदस्य में भी संक्रमण के लक्षण हैं पर उसे आरटी-पीसीआर जांच के परिणामों का इंतजार है।
सूत्र ने कहा, ‘‘ सभी टीमें पुणे के कोनराड होटल में ठहरी हुई हैं, जहां बीसीसीआई ने बायो-बबल (जैव सुरक्षा घेरा) बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स को यात्रा करनी थी पर अब इसमें देरी हो गई है। जाहिर है कि जांच में जिनके परिणाम नेगेटिव होंगे वे कल आगे की यात्रा पर जाएंगे।’’ टीम फिजियो फरहार्ट पिछले सप्ताह जांच में पॉजिटिव आये थे। उसके बाद से ही टीम के सभी सदस्यों को क्वारंनटाइन होना पड़ा था।