सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने विदिशा संसदीय क्षेत्र को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री और क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा में 'कैंसर डे-केयर सेंटर' का आज विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विदिशा मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही विश्वविख्यात टाटा मेमोरियल सेंटर(टीएमसी) के तकनीकी सहयोग से अब विदिशा और आसपास के जिलों के कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी, उन्नत जांच और परामर्श के लिए दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विदिशा में भूमि उपलब्धता के साथ ही एक पूर्ण कैंसर अस्पताल स्थापित करने, ढाई वर्ष में लीनियर एक्सीलरेटर युक्त रेडियोथेरेपी सुविधा शुरू करने और क्षेत्रीय कैंसर रजिस्ट्री तैयार करने का बड़ा ऐलान किया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अपन #अटल #महत