श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जम्मू से डोडा जिल आ रही एक बस उधमपुर के बट्टल बलियान इलाके में पलट गई। बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को उधमपुर के एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य 6 यात्रियों को जम्मू के एक सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

यह सड़क हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि संभवत: ड्राइवर की झपकी लगने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।