सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के महेंद्रगढ़ पहुंच गए हैं। यहां वह रैली को संबोधित कर रहे हैं। मंच पर CM नायब सैनी, भाजपा नेता रामबिलास शर्मा, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव और मंत्री जेपी दलाल समेत अन्य नेता मौजूद हैं।
PM मोदी की हरियाणा में यह तीसरी रैली है। इससे पहले वह अंबाला और सोनीपत में रैली कर पार्टी कैंडिडेट्स के लिए वोट देने की अपील कर चुके हैं।
PM मोदी के दौरे से पहले बुधवार को ही राहुल गांधी महेंद्रगढ़ में रैली कर चुके हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह के लिए प्रचार किया। साथ ही प्रधानमंत्री के साथ भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। आज होने वाली रैली के दौरान PM मोदी राहुल के आरोपों का जवाब दे सकते हैं।
लाइव अपडेट्स
कोई भी दलित, आदिवासी और पिछड़ों का आरक्षण छीन नहीं सकता: मोदी
उन्होंने कहा कि बंगाल में रातों रात ओबीसी सर्टिफिकेट दे दिए और वो भी घुसपैठियों को बांटे जा रहे थे। हाईकोर्ट ने पिछले 10-12 साल में मुसलमानों को दिए ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द कर दिए। कोर्ट ना होती तो क्या होता। पिछड़े समाज के लोग क्या करते। लेकिन साथियों इंडी जमात वालों की मानसिकता देखिए। बंगाल की सीएम ने घोषणा कर दी कि वो हाईकोर्ट का फैसला नहीं मानेंदी। वो मुसलमानों को ओबीसी का आरक्षण देकर रहेंगे।
हरियाणा के हर एससी-एसटी और ओबीसी को भरोसा देने आया हूं जब तक मोदी जिंदा है, कोई भी दलित, आदिवासी और पिछड़ों का आरक्षण छीन नहीं सकता है।
कांग्रेस को दिया वोट बैकार ही होना है: PM
पीएम ने कहा कि इनकी सरकार सात जन्म में भी नहीं बनने वाली है। कांग्रेस को दिया वोट बैकार ही होना है। इसलिए आपको सरकार बनाने के लिए वोट करना है और सरकार किसकी बनने जा रही। किसकी सरकार बनेगी, ये बच्चे-बच्चे को पता है। 24 के चुनाव में पूरा देश कांग्रेस की सच्चाई जान गया है।
इन लोगों ने वोट बैंक के लिए देश का विभाजन कराया। एक भारत और दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमान का है ये कह रहे हैं। इन्होंने एससी-एसटी, ओबीसी जिनको बाबा साहेब ने जो आरक्षण दिया उसको छीन कर वोट जिहाद करने वाले लोगों को देना चाहते हैं। आपने कल अखबारों में देखा टीवी पर देखा होगा। बंगाल की हाईकोर्ट का जजमेंट आया और बंगाल में भी इंडी जमात का एससी-एसटी आरक्षण के खिलाफ उनकी सोच का भंडा फूट गया है।
मोदी ने कहा- 5 चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया
देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। पांच चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है।
तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। इलेक्शन कमीशन आंकड़े क्यों नहीं देता। आंकड़े देरी से क्यों देता है। इलेक्शन कमीशन ऐसा क्यों करता है। ईवीएम से लेकर पता नहीं क्या-क्या कहा। इस बार बराबर जमकर ईवीएम को गालियां दे रहे हैं। जिस भूमि में कोई पैदावर ना हो। कोई किसान एक भी बीज डालेगा क्या। जिस पर फसल ना हो ऐसी जमीन पर एक भी बीज डालेगा। जब पता कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो उधर कोई वोट डालेगा क्या
हरियाणा ने मुझे प्यार दिया: PM
उन्होंने कहा कि हरियाणा में 5 हजार लोग ऐसे मिल जाएंगे जो कहेंगे मोदी जी जरा रूकिए। हरियाणा ने मुझे प्यार दिया है। हरियाणा का इसलिए मुझ पर अधिकार भी है। चलते फिरते यहां के लोग कह सकते हैं। पिछले 10 साल में आपने प्यार में कमी नहीं आने दी।