सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उन्नाव में सड़कों पर नावें चलीं, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कुछ स्थानों पर सड़कों पर पानी इतना बढ़ गया कि लोगों को आवागमन के लिए नावों का सहारा लेना पड़ा। जलभराव से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार को ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के अनुसार उन्नाव में 22 और 23 सितंबर को हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। वहीं 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी आने वाले दिनों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने बारिश और आंधी के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #अलर #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #जलभर #इतन