सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: ‘पूरे शहर में लू चल रही है। ऐसे में दोपहर 12 बजे से दोपहर 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। अगर कोई आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़ रहा है, तो अपना सिर ढांक कर रखें। धूप में निकलने से पहले तरल पदार्थ का सेवन कर लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और हमेशा पानी की बोतल अपने पास रखें। घर में हमेशा इलेक्टोलाइट्स (चीनी व नमक मिश्रित पानी) रखें और डिहाइड्रेशन जैसा महसूस होने पर इसका सेवन करें। सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें। सिंथेटिक एवं गहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचें।‘ भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) के स्वास्थ्य केंद्र क्रमांक 1—4 में आने वाले मरीजों को गर्मी व लू से बचाव के लिए यह जानकारी दी गई। साथ ही मरीजों को ओ.आर.एस. के पैकेट भी बांटे गए।
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे भोपाल में इस वक्त भीषण गर्मी चल रही है। नौतपा भी शुरू हो गया है। लू की वजह से पेट दर्द, उल्टी, लूज़—मोशन, सनबर्न के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हीटवेब के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भी हीट बेव से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है। मंत्रालय ने इस संबंध में दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। लोगों को लू से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं और ओ.आर.एस के पैकेट बांटें जा रहे हैं। एक दिन में ओ.आर.एस के करीब 700 पैकेट मरीजों को बांटे गए। अगले हफ्ते अन्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी लोगों को लू से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
लू से बचाव के अन्य उपाय
• पानी हमेशा साथ रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
• जानवरों को छाया में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दें।
• पानी, छाछ, ओ.आर.एस. का घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, नीबू पानी, आम का पना इत्यादि का सेवन कर तरो-ताजा रहें।
• खाने में स्वच्छता, पानी और छाया का ध्यान रखें.
बीएमएचआरसी के स्वास्थ्य केंद्रों के नाम व स्थान
स्वास्थ्य केंद्र क्रमांक स्थान
1 कैंची छोला 2 स्टेशन बजरिया 3 चांदबड़ 4 टीला जमालपुरा 5 गिन्नौरी
6 सेंट्रल लायब्रेरी 7 करोंद 8 बाल विहार, भोपाल टॉकीज