सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में BJP के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शॉल पहनाकर मोदी का स्वागत किया। इसके बाद PM मोदी ने विकास यात्रा पर लगी प्रदर्शनी देखी।

राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाप्एरगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा था कि लोकसभा चुनाव में NDA के 400 सीटों के जीत के लक्ष्य के लिए देशभर से डेलिगेट्स भाग ले रहे हैं। 17 फरवरी को फर्स्ट हाफ में पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रह सकते हैं।

पार्टी मुख्यालय से भारत मंडपम तक अलग-अलग थीम के PM मोदी के कट आउट……

राम मंदिर के साथ PM मोदी का कट आउट। मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे।

इस कट आउट में मोदी को कोरोना वैक्सीन के साथ दिखाया गया है। सरकार का दावा है कि उसने कोरोनाकाल में 97 देशों को कोविड-19 वैक्सीन की 11.54 करोड़ डोज मुहैया कराई थीं।।

इस कट आउट में मोदी को उज्जवला योजना के साथ दिखाया गया है। इसके 10 करोड़ लाभार्थी हैं। इसमें गरीब महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिया जाता है।

जेपी नड्डा का उद्घाटन भाषण होगा

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘दोपहर बाद 3 बजे राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक शुरू होगी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्घाटन भाषण होगा और PM मोदी समापन भाषण देंगे। बैठक में दो प्रस्ताव लाए जाएंगे। विस्तारकों की अलग से बैठक होगी। 2047 तक विकसित भारत’ के ब्लूप्रिंट को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सम्मेलन के दौरान एक व्यापक संगठनात्मक एजेंडा प्रस्तुत किया जाएगा।

हर लोकसभा चुनाव के पहले BJP एक बड़ा राष्ट्रीय अधिवेशन करती है। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले भी BJP ने रामलीला मैदान में बैठक की थी, जहां नरेंद्र मोदी का ऐसा ऐतिहासिक भाषण हुआ कि 30 वर्षों के बाद पहली बार भारत में एक स्थायी सरकार बनी है। इसी तरह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले फिर से रामलीला मैदान में पार्टी ने राष्ट्रीय अधिवेशन किया था और ज्यादा संख्या में जीत के साथ केंद्र में फिर से BJP की सरकार बनी थी।