सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राजस्थान के नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों प्रमुख दल अपने-अपने प्रदर्शन को बड़ी उपलब्धि बताते हुए पार्टी हाईकमान के सामने अपनी स्थिति मजबूत दिखाने में जुटे हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव को पार्टी की ऐतिहासिक जीत बताया। उनके मुताबिक जयपुर और कोटा जैसे प्रमुख शहरों में बीजेपी को बहुमत मिलना जनता के भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और नेतृत्व पर भरोसे का संकेत है। उन्होंने आने वाले पंचायत चुनाव में भी बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन का दावा किया।
दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने परिणामों को पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में अंतर करीब आधा फीसदी रहा। डोटासरा ने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग और परिसीमन में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए। उन्होंने निकाय चुनाव को 2028 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व पर सवाल उठाए।
नतीजों में बीजेपी ने 4,179 और कांग्रेस ने 3,613 वार्ड जीते। कई जगह निर्दलीयों की भूमिका भी निर्णायक रही। अब दोनों दलों की नजर आगामी पंचायत चुनाव और 2028 के विधानसभा चुनाव पर है।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #Bjp #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #नगर #अपन