सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 73वां जन्मदिन भी है। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत बाकी विधायकों ने सीएम बधाई दी। सदन में स्पीकर का शायराना अंदाज देखने को मिला। उन्होंने नीतीश को बधाई देते हुए कहा- ये तो एक रस्म है जो अदा होती है…वरना सूरज की कहां सालगिरह होती है।

राजस्थान में सेना के दो हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग; एक के पीछे का बॉक्स खुला, 10 मिनट बाद वापस उड़ान भरी

राजस्थान के डीडवाना में मेगा हाईवे पर स्थित गोपाल गौशाला में सेना के दो हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खामी के चलते गौशाला में उतरा, जिसके बाद उसके साथ चल रहे हेलिकॉप्टर ने भी गौशाला में लैंडिंग की। 11 बजे इन हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई। 10 मिनट बाद हेलिकॉप्टर ने वापस उड़ान भरी।

जालंधर-जम्मू रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, गेटमैन घायल; ट्रेन सेवाएं ठप

जम्मू में जालंधर-जम्मू रेलवे ट्रैक पर गेट नंबर 71 के पास शुक्रवार (1 मार्च) को कम तीव्रता का एक धमाका हुआ। इसमें गेटमैन घायल हो गया। घायल गेटमैन की पहचान यूपी के रहने वाले सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद जालंधर-जम्मू रेल रूट पर ट्रेन सेवाएं बंद हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम पहुंची हैं। पूरे इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन पर हंगामा; कांग्रेस ने हरियाणा पुलिस और गृहमंत्री पर FIR की मांग की

पंजाब सरकार का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा की कार्यवाही के पहले दिन गवर्नर का अभिभाषण शुरू होते ही किसान आंदोलन पर जबरदस्त हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायकों ने गवर्नर की स्पीच बीच में रोक दी। उन्होंने किसान आंदोलन और उसमें शुभकरण की मौत का मामला उठाया। गवर्नर ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद गवर्नर ने अपने भाषण की पहली और आखिरी लाइन पढ़ी और विधानसभा से चले गए। महाराष्ट्र में I.N.D.I.A की सीट शेयरिंग फाइनल, 48 सीटों में से उद्धव गुट 20, कांग्रेस 18 पर लड़ेगी चुनाव

महाराष्ट्र में I.N.D.I.A में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और शरद पवार की NCP के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से शिवसेना (उद्धव गुट) 20 और कांग्रेस 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शरद पवार के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

रीजनल पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी को शिवसेना (उद्धव गुट) के हिस्से से दो सीटें मिलेंगी। वंचित बहुजन अगाड़ी ने पहले पांच सीटों की मांग की थी। इसके अलावा निर्दलीय राजू शेट्टी को शरद पवार की पार्टी का समर्थन प्राप्त होगा।