आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बिहार का नया आरक्षण बिल कोर्ट के दरवाजे पर पहुंच गया है। पटना हाईकोर्ट में इसे चुनौती देने को लेकर बिहार के एडवोकेट जनरल ऑफिस में पीटिशन पहुंची है। एडवोकेट जनरल ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 65% आरक्षण को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इसको लेकर कार्यालय में याचिका आई है। याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि- ‘ये मौलिक अधिकारों का उल्लंघन’ है।

बता दें कि बिहार सरकार ने सरकारी नौकरी और स्कूल संस्थानों में पिछड़ा,अतिपिछड़ा,दलित और महादलित को मिलने वाले आरक्षण को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी कर दिया है। बिहार में कुल आरक्षण का दायरा 75 फीसदी पहुंच चुका है। अगड़ी जातियों में से आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10 फीसदी की आरक्षण की सीमा है।

​​​​​​​ओडिशा CM के पूर्व निजी सचिव वी के पांडियन ने BJD जॉइन की, 23 अक्टूबर को IAS पद से लिया था VRS

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पूर्व निजी सचिव वी के पांडियन ने सोमवार को बीजू जनता दल (BJD) जॉइन कर ली। 2000 बैच के IAS अधिकारी रहे पांडियन ने इसी साल 23 अक्टूबर को IAS पद से VRS लिया था। रिटायरमेंट के 24 घंटे के अंदर CM पटनायक ने उन्हें कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ 5टी इनिशिएटिव का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

वी के पांडियन 2011 में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में शामिल हुए और तब से वह पटनायक के निजी सचिव रहे। पिछले 12 सालों में पांडियन ने पटनायक सरकार के कई महत्वपूर्ण निर्णयों में अहम भूमिका निभाई है।

4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, 2 दिसंबर को होगी सर्वदलीय बैठक

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा। यह 22 दिसंबर तक चलेगा। शीतकालीन सत्र से पहले 2 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इसके अगले दिन 3 दिसंबर को पांच राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) में विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव नतीजों से तय होगा कि लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में से कौन ज्यादा आक्रामक रुख अपनाता है।

महाराष्ट्र के पुणे में इथलीन ऑक्साइड ले जा रहा टैंकर सड़क पर पलटा, टैंक खाली करने की कोशिशें जारी

महाराष्ट्र के पुणे-अहमदनगर रोड पर इथलीन ऑक्साइड ले जा रहा गैस टैंकर सड़क पर पलट गया। इससे ट्रैफिक प्रभावित हो गया। पुणे फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर मौजूद है। उनके साथ रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स के एक्सपर्ट भी मौजूद हैं। टैंक को खाली करने की कोशिशें की जा रही हैं।

मुंबई से ग्वालियर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी; एयरपोर्ट लौटा विमान मुंबई से ग्वालियर जा रही स्पाइसजेट की SG 429 फ्लाइट में रविवार को उड़ान के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी सामने आई। इससे विमान को एयरपोर्ट लौटना पड़ा। स्पाइसजेट एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि पायलट को प्लेन में तकनीकी समस्या दिखी, जिसकी वजह से प्लेन को वापस बुला लिया गया। विमान के समय में बदलाव किया गया है, जल्द ही वो ग्वालियर के लिए रवाना होगा।

देव दिवाली पर काशी में आज जलाए जाएंगे 11 लाख दीये

काशी में सोमवार को देव दिवाली पर गंगा के तट पर 11 लाख दीये जलाए जाएंगे। यहां पर लाइट एंड लेजर शो का भी आयोजन होगा। इस महोत्सव में कई देशों के राजनयिक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 5 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सजावट के लिए 600 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं।

अमेरिका में तीन फिलिस्तीनी कॉलेज स्टूडेंट्स पर गोलीबारी, एक की हालत नाजुक

ग्रीस के करीब लेस्बॉस द्वीप के पास समुद्री तूफान में फंसकर एक कार्गो शिप रविवार को डूब गया। हादसे में 4 भारतीयों समेत चालक दल के 13 सदस्य लापता हो गए। द रैप्टर शिप में 6 हजार टन नमक था, जो इस्तांबुल से मिस्र के एलेक्जेंड्रिया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 7 बजे तकनीकी समस्या के बाद जहाज ने मदद का संदेश भेजा था। इसके बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ने​ मिस्र के एक नागरिक को बचा लिया। अन्य लोगों की तलाश जारी है। तेज हवाओं और ऊंची लहरों की वजह से बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।