मुंबई । सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। उमरान की तारीफ अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी की है।

भुवनेश्वर ने उमरान की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्हें तेज गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा अनुभव रहता है। भुवनेश्वर और उमरान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही सनराइजर्स ने पंजाब किंग्स पर शानदार जीत दर्ज की है।

भुवनेश्वर ने कहा कि बल्लेबाजों को लगता है कि मैं धीमी गति से गेंदबाजी करता हूं हालांकि उसे तेजी से गेंदबाजी करते और विकेट हासिल करते हुए देखना खुशी की बात होती है।

भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में ही पंजाब के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आउट करके सनराइजर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने कहा कि स्विंग नहीं मिल रही थी, इसलिए मैंने अपनी लाइन व लेंथ पर अधिक ध्यान दिया। शिखर के खिलाफ यह मेरी रणनीति थी।