आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बगावत कर निर्दलीय फॉर्म भरने वाले पक्ष खामरा ने आज भाजपा जॉइन कर ली। वे कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी हैं। खामरा आज नाम वापस ले लेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इधर, भोपाल उत्तर से कांग्रेस के बागी अभी भी डटे हुए हैं। आज दोपहर 3 बजे फार्म वापस लिए जाएंगे। इसके बाद जिले की सभी साताों सीटों स्थिति साफ हो जाएगी। शाम तक ये भी पता चल जाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्र से कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
भोपाल की उत्तर और हुजूर विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी से बगावत कर फॉर्म भरने वाले नेताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेता मनाने में लगे हैं। हुजूर से पूर्व विधायक जितेंद्र डागा, उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील के चाचा आमिर अकील समेत नासिर इस्लाम, मोहम्मद शफीक बागी के रूप में मैदान में डटे हुए हैं। इन्होंने बुधवार को फार्म वापस नहीं लिया था।
भोपाल की 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 171 नामांकन भरे गए। इनमें से 12 कैंसिल हो गए। अब मैदान में 117 प्रत्याशी बचे हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी नरेला विधानसभा में है। यहां कुल 26 कैंडिडेट्स मैदान में है। वहीं, बैरसिया में 10, उत्तर में 22, दक्षिण-पश्चिम में 15, मध्य में 18, गोविंदपुरा में 18 और हुजूर विधानसभा में सबसे कम 8 प्रत्याशी हैं।
कांग्रेस के सीनियर नेता मनाने में जुटे
कांग्रेस से जिन नेताओं ने भी निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा है, उन्हें मनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने ऐढ़ी-चोंटी का जोर लगा दिया है। बागियों को मनाने के लिए मौजूदा विधायक आरिफ अकील, आरिफ मसूद समेत पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी लगे हैं। आरिफ अकील के भाई आमिर अकील ने निर्दलीय के रूप में उत्तर से नामांकन भरा है, जबकि इस सीट से विधायक अकील के बेटे आतिफ अकील को पार्टी ने टिकट दिया है। इसी सीट से नासिर इस्लाम, मोहम्मद शफीक भी मैदान में डटे हैं।
हुजूर विधानसभा से पूर्व विधायक जितेंद्र डागा निर्दलीय के रूप में मैदान में डटे हैं। बुधवार को उन्हें मनाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी भी पहुंचे थे। बावजूद डागा नहीं माने हैं। नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद ही डागा को लेकर भी तस्वीर साफ हो सकेगी।
गोविंदपुरा सीट से कांग्रेस ने रवींद्र साहू को टिकट दिया है, जबकि पक्ष खामरा ने निर्दलीय नामांकन भरा है। उन्होंने भी बुधवार को नामांकन वापस नहीं लिया था। आज उन्होंने भाजपा जॉाइन कर ली। थोड़ी देर में वे अपना नामांकन भी वापस ले लेंगे।
पहर 3 बजे बाद मौका नहीं
गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके चलते रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से 100 मीटर के दायरे में पुलिस की खासी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रत्याशी के अलावा किसी अन्य को कार्यालय में एंट्री नहीं दी जाएगी। दोपहर 3 बजे बाद नामांकन वापस लेने का किसी को मौका नहीं मिलेगा।