आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल के 10 गांवों में सोमवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पहुंचेंगी। वहीं, दोपहर बाद शहर के कई स्थानों से यात्रा निकलेगी। यात्राओं में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कुल 7 रथ जिले में घूम रहे हैं।
सोमवार को यात्रा बरखेड़ा सालम, रसूलिया पठार, भैंसोंदा, सोनकच्छ, बरखेड़ा बरामद, सेमरीकलां, रोंडिया, इजगिरी, कुटकीपुरा और उनिदा में जाएगी। बरखेड़ा सालम और भैंसोदा में सुबह यात्रा पहुंच गई। जहां लोगों को सरकार की योजनाएं बताई गई। इसके बाद यात्रा अन्य गांवों में भी जाएंगी।
जनप्रतिनिधि बता रहे योजनाएं
विकसित भारत यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधि लोगों को योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। यह यात्रा शहर में भी निकाली जा रही है। दोपहर 3 बजे बाद नरेला विधानसभा के अशोका गार्डन में यात्रा पहुंचेंगी। जिसमें विधायक विश्वास सारंग मौजूद रहेंगे।
कल इन गांवों में जाएगी यात्रा
19 दिसंबर को खजूरी सड़क, फंदा कलां, टीलाखेड़ी, सांईस्ताखेड़ी, पिपलिया धाकड़, बर्रीबगराज, कोटरा चौपड़ा, पंचायत भवन जैतपुरा, जूनापानी, गांगापिपलिया, महौली, धर्मरा में यात्रा पहुंचेंगी।
20 दिसंबर को नादनी, सेमरी बाज्यापत, मूंडला, सिकंदराबाद, हर्राखेड़ा, ऊंटखेड़ा, पारदी, पीपलखेड़ा, खादमपुर, दिल्लौद, बाज्याप्त, गरेठिया दांगी में यात्रा पहुंचेंगी।
21 दिसंबर को बड़झिरी, भानपुर केकड़िया, आमला, बरोड़ी, अर्रावती, सूरजपुर, उमरिया, सिंधोपड़ा, रमाहा, खाताखेड़ी, कोल्हूखेड़ी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सात यात्राएं भ्रमण कर रही
जिले में कुल 7 संकल्प यात्रा रथ भ्रमण कर रहे हैं। प्रत्येक रथ एक दिन में 2 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों में शामिल रहेगा। इनमें भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभांवित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल भी लगाए। वहीं, ग्राम पंचायत हितग्राहियों को लाभांवित करेंगे एवं शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।