आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तैयारी से चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं। वे राजधानी की सभी सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को किसान मोर्चा भोपाल के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ रहे भगवान दास सबनानी के पक्ष में प्रचार किया। वे वार्ड-25 में प्रत्याशी के साथ घूमे और जनता से समर्थन मांगा।

इस मौके पर किसान मोर्चा भोपाल जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला मंत्री रत्नेश सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी विशाल पटेल, सह सोशल मीडिया प्रभारी अमन आदित्य राजपूत रोहित राजपूत, पंचशील मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह राजपूत, राहुल नेगी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।