आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 171 नॉमिनेशन आए हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे से इनकी जांच भी शुरू हो गई है। सभी रिटर्निंग अधिकारी नामांकन की जांच कर रहे हैं। दोपहर बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि कितने नामांकन सही हैं।

भोपाल में बैरसिया, उत्तर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा क्षेत्र हैं। 21 अक्टूबर से नामांकन पत्र की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो 30 अक्टूबर तक चली। कुल 171 नामांकन में से सबसे ज्यादा 31 नरेला विधानसभा क्षेत्र से ही आए हैं, जबकि सबसे कम नामांकन हुजूर विधानसभा क्षेत्र से 18 आए हैं।

जांच में यह देखेंगे

यदि किसी उम्मीदवार ने एक से अधिक नामांकन जमा किया है तो एक को छोड़कर बाकी नामांकन निरस्त हो जाएंगे। किसी नामांकन में गलती होने या फिर जरूरी जानकारी छुपाने पर भी नामांकन निरस्त हो सकता है। शपथ पत्र में कोई गलती तो नहीं है, यह भी देखा जाएगा।

कहां, कितने नामांकन आए

विधानसभा     इतने नामांकन

नरेला   31

भोपाल मध्य    27

गोविंदपुरा      26

भोपाल उत्तर    25

भोपाल दक्षिण-पश्चिम    24

बैरसिया 20

हुजूर   18