सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूनाईटेड हैल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव मुश्ताक अहमद ने बताया संस्था विगत दो वर्ष से अवार्ड फंक्शन आयोजित करती आ रही है इसी प्रकार इस साल का 11 फरवरी 2024 को भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडोटोरियम में अपना तीसरा हेल्थकेयर एक्सलेंस अवार्ड फंक्शन आयोजित करेंगी जिसमे यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के देश भर से सदस्य और पदाधिकारी भोपाल कार्यक्रम में शामिल होगें जिसमे सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष आएंगे और मध्य प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जिनमें से स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिएसंस्था द्वारा लगभग 60 हैल्थ वर्कर्स को सम्मानित किया जाएगा, जिसमे मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ, दिल्ली से भी हैं, पुलिस विभाग से आरक्षक भूपेंद्र गुर्जर को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने दो बार जिला कोर्ट भोपाल में दो फरियादियो को सीपीआर देकर उनकी जान बचाई हैं, और यूनाइटेड हेल्थकेयर वेलफेयर एसोसिएशन की सहयोगी संस्थाओं को भी सम्मानित किया जायेगा |
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुशवाहा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज रावत ने बताया 2021 में संस्था के पंजीयन से अभी तक यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन से 15000 से हैल्थ वर्कर्स पूरे भारत मे हैं, संस्था ने 29 राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं एवं मध्य प्रदेश में संस्था के 52 जिला अध्यक्ष है, दस संभाग अध्यक्ष भी हैं, यूनाईटेड हैल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अभी तक एक लाख से ज्यादा लोगो को निशुल्क सीपीआर प्रशिक्षण दे चुके हैं,लगभग 60000 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स का मेडिकल एसिसमेंट मध्य प्रदेश में किया है, 25 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को निशुल्क प्राथमिक उपचार कि ट्रैनिंग दी है।
एसोसिएशन ने अलग अलग जिलों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों आयोजन किया गया है जिससे हज़ारों लोग लाभान्वित हुए, छिंदवाड़ा में एक साथ 300 पुलिस प्रशासन के जवानों को सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया,संस्था द्वारा लगातार ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है |