आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नरेला विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला का सघन जनसंपर्क जारी है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम में आज गुरुवार को कांग्रेस विधायक प्रत्याशी मनोज शुक्ला ने सुबह 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक के सघन जनसंपर्क का कार्यक्रम बनाया है।

लोगों से मिलने जुलने के लिए सबसे पहले शिव मंदिर पुलिया, होते हुए वह बगलामुखी, रतन कॉलोनी, पांचो गली, कमलेश नगर जाएंगे। उसके बाद एलिग्जिर ग्रीन, एलिग्जिर गार्डन, भारती स्टेट, विशाल स्टेट, राजनगर,कर्मा नगर, बड़वाई, ग्वाल बाबा बस्ती, जय कॉलोनी, बंजारा बस्ती, गोंडीपुरा तक पैदल जनसंपर्क कर नयापुरा क्षेत्र में समापन करेंगे।

फिर शाम 5:00 बजे वार्ड 58 में जनसंपर्क हनुमान मंदिर जनता क्वार्टर से प्रारंभ करेंगे, जो ए सेक्टर, बी सेक्टर, सी सेक्टर, डी सेक्टर, शांतिनिकेतन फेस वन, चारबाल, कैलाश नगर, भारती निकेतन, शांतिनिकेतन फेस 2 पर समापन होगा।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय रहवासियों ने उनके स्वागत सत्कार के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं।