आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल के बरखेड़ी स्थित मां कालका के दरबार में रविवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने मां कालका से विधासनभा चुनाव में जीत की अर्जी लगाई। इस मौके पर क्षेत्रीय समाजसेवी अजय सेंगर, हेमंत जोगी, प्रकाश मालवीय सहित नंदू यादव मौजूद रहे।

दरबार की सेविका मोहिनी मालवीय ने बताया कि मां के दरबार में सभी अपनी मनोकामना लेकर आते हैं। आज भाजपा प्रत्याशी ने मां का आशीर्वाद लिया। प्रसाद के रूप सिंह को मां की चुनरी भेंट की ।