आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जय मीनेश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड न्यायाधीश लालाराम मीणा बुधवार को नरेला विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बड़वाई पहुंचे। जहां समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री मानसिंह रावत भी मौजूद रहे। मीणा बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ग्राम बड़वाई पहुंचे थे। बोर्ड के गठन के बाद से लगातार उनका जनसंपर्क कार्यक्रम जारी है ।

इस अवसर पर रामेश्वर मीणा बड़वाई, सोनू मीणा, हरभजन मीणा, दीवान सिंह मीणा, ओमप्रकाश मीणा, जीतू मीणा, अवधेश मीणा सहित समाज के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।