आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोजपुर में एक्सिस बैंक में बुधवार को 14 मिनट में 15 लाख की डकैती हुई है। सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर 7 से 8 अपराधी कस्टमर बनकर बैंक में घुसे। बैंक का शटर अंदर से गिरा दिया। बैंक के 12 स्टाफ को बंधक बनाया। मोबाइल छीने। मारपीट कर कर्मचारियों को कैंटीन में बंद कर दिया। इसी दौरान एक कर्मचारी ने सायरन बजा दिया।
15 मिनट बाद एसपी प्रमोद कुमार समेत 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंच गए। भोजपुर पुलिस की स्पेशल टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस जवानों ने बैंक को चारों ओर से घेर लिया। कुछ पुलिसकर्मी राइफल-पिस्टल लेकर छत पर तैनात हो गए।
30 मिनट तक पुलिस वाले सरेंडर करने के लिए बैंक के बाहर से अनाउंसमेंट करते रहे। हालांकि बदमाश पुलिस के पहुंचने से एक मिनट पहले ही स्टाफ को कैंटीन में बंधकर बनाकर कैश लेकर भाग गए थे।
पुलिस की एक टीम पेंट्री के रास्ते बैंक के अंदर घुसी और कर्मचारियों को रेस्क्यू किया। बैंक से बाहर आए कर्मचारी मिराज ने बताया कि अंदर 7 से 8 की संख्या में अपराधी हैं। सभी के पास हथियार हैं। हमारे 2 स्टाफ अभी अंदर फंसे हैं। बदमाशों ने हमसे मोबाइल फोन छीने। मारपीट कर पेंट्री में बंद कर दिया था। वो लॉकर की ओर गए हैं।
इसके पुलिस के जवान शटर उठाकर बैंक के अंदर गए। पुलिस को बैंक के अंदर दो और कर्मचारी मिले, लेकिन एक भी बदमाश नहीं मिले।
लॉकर तक नहीं पहुंच पाए, काउंटर से कैश ले गए
बैंक स्टाफ के मुताबिक, दो कर्मचारियों को बदमाश लॉकर तक ले गए थे। लेकिन वो लॉकर नहीं खोल पाए। सिर्फ काउंटर पर रखे 15 लाख रुपए ही लूट पाए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
अंदर आकर बोले-बैंक अकाउंट खुलवाना है
सबसे पहले बैंक में अकाउंट खुलवाने के नाम पर दो अपराधी घुसे और 15 लाख रुपए लूट लिए। दो अपराधियों के बाद बाकी 5 अपराधी भी अंदर आ गए। शहर के चारों ओर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की गई है। बैंक, चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले 2 बदमाशों का एनकाउंटर:वैशाली में गाड़ी से कूदकर भाग रहे थे, पुलिस ने ढेर किया
वैशाली में कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। पुलिस ने तीन घंटे के अंदर दोनों को ढेर कर दिया। बदमाश बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे कस्टमर से लूटपाट कर रहे थे। पुलिसकर्मी उसे बचाने गया था, तभी एक बदमाश ने उसे गोली मार दी थी।