आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तर प्रदेश से भिंड सीमा में प्रवेश के दौरान आदर्श आचार संहिता में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी चेकिंग के दौरान एफएसटी चेकिंग प्वाइंट पर एक युवक से 5 लाख 28 हजार पकड़े गए। युवक पुलिस को नकदी के बारे में सही जानकारी न देने पर नकदी जब्त किए जाने की कार्रवाई की गई।
दरअसल, विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ भिंड की सीमा से उत्तर प्रदेश की सीमा के फूप, उमरी, मिहोना, दबोह, रावतपुरा चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। इन चेकिंग प्वाइंट पर उत्तर प्रदेश से आने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। इस तरह की चेकिंग फूप के बरही नाका पर लगी है। यहां पुलिस बल ने चेकिंग के दौरान भिंड के अटेर रोउ अग्रवाल कॉलोनी के रहने वाले सौरभ पुत्र ओमप्रकाश जैन को पकड़ा। वे उनके पास पांच लाख अठ्ठाइस हजार की नकदी जब्त की गई। इस नकदी पकड़ने पर फूप थाने में नकदी जब्त किए जाने की कार्रवाई की गई।
उक्त नगदी के संबंध से सौरभ जैन से वैध प्रमाण मांगे गए है जिसका संतोषजनक जानकारी तथा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस प्रकरण को आगे कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंपा जाएगा।