सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटाबिल्लौद में तीन दिवसीय शिक्षण/अधिगम संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत संचालित किये जा रहे पीएम श्री विद्यालयों में, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन शुरू हो गया है, ।इसी के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाटा बिल्लोद में कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्य देवेश सिंह भदौरिया ने सरस्वती पूजन ,दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया। कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया विराम चिन्ह का महत्व विभिन
उदाहरण देकर समझाया।
रोको ,मत जाने दो।
रोको मत, जाने दो।

ऐसे अनेक उदाहरण देकर छात्रों को हँसाकर खुशनुमा वातावरण निर्मित करने में सहयोग प्रदान किया।
हिन्दी व्याख्याता रागिनी स्वर्णकार(शर्मा) ने कार्यशाला का उद्देश्य , भाषा अधिगम एवं भाषा अर्जन का अंतर विद्यार्थियों को समझाया,साथ ही भाषा के शुद्धिकरण ,संवर्धन ,शब्दकोश संवर्धन हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
कविता कैसे लिखें? विद्यार्थियों को सिखाया।
आमंत्रित विषय विशेषज्ञ जयंत जोशी , श्रीकांत द्विवेदी ने बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करना ,पठन- कौशल को विकसित करना ,शब्दों एवं ध्वनियों का शुद्ध उच्चारण करना सीखना ,प्रश्न पूछने का कौशल विकसित करना, कथा- कथन निर्देशों को ग्रहण करने की समझ विकसित करना, लेखन और वाक्य- संरचना हेतु कौशल उत्पन्न करना ,कल्पनाशीलता, शब्दकोश-संवर्धन, शुद्ध -लेख ,सुलेख,प्रश्न- मंच जैसे विविध
विषयों पर प्रकाश डाला।भाषा शिक्षण की विभिन्न विधियों को कैसे प्रयोग करें प्रयोग कर शिक्षकों के शिक्षण कौशल को संवर्धित किया।