सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा भाजपा नेता व प्रदेश के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने गुप्ता से मुलाकात की और उनका हाल जाना। शर्मा ने अस्पताल के चिकित्सकों से मिलकर गुप्ता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के संबंध में चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पूर्व मंत्री गुप्ता के परिजनों से भी मुलाकात की।