सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय है : “150 साल पुराने वैश्विक डाक संघ (यूपीयू) ने आठ पीढ़ियों से अधिक समय तक दुनिया भर के लोगों की सेवा की है । तब से दुनिया काफी बदल गई है। आने वाली पीढ़ियों को उस दुनिया के बारे में एक पत्र लिखें जिसके बारे में आप आशा करते हैं कि वे उन्हें विरासत में मिलेंगी ।”
उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र संभाग के प्रवर/ अधीक्षक डाकघर को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 05.03.2024 है । प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्र-छात्राएँ अंग्रेजी अथवा हिन्दी भाषा में पत्र लेखन कर सकते हैं । अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता -2024 ,संभागीय स्तर पर दिनांक 10.03.2024 (रविवार) को सुबह 10.00 बजे से 11.00 बजे तक आयोजित की जावेगी I
परिमंडल स्तर पर प्रथम तीन विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: रु. 25,000/- रु. 10,000/- एवं रु. 5,000/- तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा । राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: रु. 50,000/- रु. 25,000/- एवं रु. 10,000/- तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा । अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन विजेता प्रविष्टियों को चयनित करेगा तथा सर्वोत्तम 03 प्रविष्टियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा । साथ ही वैश्विक डाक संघ द्वारा चयनित प्रतिभागियों को अन्य पुरस्कार भी प्रदाय किए जाएँगे । स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को वैश्विक डाक संघ के मुख्यालय बर्न, स्विट्ज़रलैंड की यात्रा करने का प्रस्ताव या एक वैकल्पिक पुरस्कार यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के विवेकाधिकार पर निश्चित किया जावेगा ।
अतः 09 से 15 वर्ष आयु तक के सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि वे उपरोक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए विस्तृत जानकारी परिमंडल/ क्षेत्रीय/सम्भागीय नोडल अधिकारी से प्राप्त कर सकते है ।
विस्तृत जानकारी भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट http://www.indiapost.gov.in पर उपलब्ध है ।